थावे में बाल श्रम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, मिठाई दुकान पर छापेमारी में नाबालिग मुक्त

धावा दल के अधिकारीयो के द्वारा बाल श्रमिक को मुक्त करने की तस्वीर
Gopalganj News : गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में बाल श्रम के खिलाफ छापेमारी कर एक नाबालिग को मुक्त कराया गया। प्रशासन ने नियोजक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Gopalganj News : समाहरणालय के निर्देश पर जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में बुधवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार गठित बाल श्रम विमुक्ति धावा दल ने थावे दुर्गा मंदिर परिसर स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया.
'माँ स्वीट्स चाट कॉर्नर एवं मिष्ठान भंडार' में कराई गई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धावा दल ने थावे दुर्गा मंदिर के समीप स्थित 'माँ स्वीट्स चाट कॉर्नर एवं मिष्ठान भंडार' में छापेमारी की. जांच के दौरान वहां एक नाबालिग बालक से काम कराया जाता पाया गया. इसके बाद टीम ने तत्काल उसे बाल श्रम से मुक्त कराया.
श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी
इस कार्रवाई में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (थावे, सिधवलिया, मांझा एवं गोपालगंज सदर) के साथ गोपालगंज पुलिस लाइन के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे. संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठान की जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
मुक्त बाल श्रमिक को मिली तत्काल आर्थिक सहायता
श्रम अधीक्षक, गोपालगंज ने बताया कि मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसके बाद उसे तत्काल 3 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई.
नियोजक के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी
श्रम अधीक्षक ने संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि नियोजक के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
बाल श्रम के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बाल श्रमिकों से काम कराने वाले नियोजकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











