गोपालगंज में विदेश भेजने के नाम पर ₹2.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपित को उचकागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ₹2.70 लाख की ठगी करने के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में नकली वीजा देने का भी आरोप है.

विज्ञापन

Gopalganj Fraud News: उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर विदेश भेजने के नाम पर ₹2 लाख 70 हजार की ठगी करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुर गांव निवासी साहेब हुसैन साई उर्फ मुन्ना साई के रूप में हुई है.

नकली वीजा देकर ठगी का आरोप

मामले में उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन बगीचा टोला निवासी अफरोज आलम तथा सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सद्दाम हुसैन ने संयुक्त आवेदन देकर तीन सप्ताह पहले आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपितों ने विदेश भेजने का झांसा देकर पीड़ितों से ₹2 लाख 70 हजार वसूल लिए और बाद में उन्हें नकली वीजा थमा दिया. ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने उचकागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. वहीं, फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर


विज्ञापन
Prashant Pathak

लेखक के बारे में

By Prashant Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन