गोपालगंज के फुलवरिया में 113 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 105. उत्पाद थाने में गिरफ्तार शराब तस्कर महिला. | Prabhat Khabar Network

उत्पाद थाने में गिरफ्तार शराब तस्कर महिला

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 113 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की. एक महिला तस्कर गिरफ्तार हुई, जबकि एक आरोपी फरार है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया.

महिला तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

गिरफ्तार महिला की पहचान बालेपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है. वहीं, उसका सहयोगी सुरेंद्र सिंह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. उत्पाद विभाग की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि विभाग को बालेपुर गांव में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान 113 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गई तथा एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन