मीरगंज में दूसरे दिन भी चलाया गया अतिक्रमण पर बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
मीरगंज में दूसरे दिन भी चलाया गया अतिक्रमण पर बुलडोजर

उचकागांव. मीरगंज शहर में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कर प्रशासन का बुलडोजर दूसरे दिन भी चला रहा.

विज्ञापन

उचकागांव. मीरगंज शहर में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कर प्रशासन का बुलडोजर दूसरे दिन भी चला रहा. सरकार के निर्देश के बाद शहर के मुख्य चौक-चौराहे से अतिक्रमण हटाने का काम सोमवार के दिन शुरू किया गया था, जिसमें हथुआ मोड़, राजेंद्र चौक सहित विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण को हटाया गया था. वहीं मंगलवार के दिन भी शहर में प्रशासन का बुलडोजर चलता रहा. इस दौरान मीरगंज शहर का मुख्य चौक मरछिया देवी चौक से थाना रोड तक सड़क पर किये गये अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाकर सड़क की सफाई की गयी. हालांकि इस दौरान नगर परिषद के प्रबुद्ध लोगों का मानना है कि मीरगंज शहर में प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. लेकिन इसके बाद नगर परिषद सुस्त हुआ, तो पुनः वही स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसको लेकर समाजसेवी दिवाकर मिश्र सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद प्रशासन को पत्र लिखकर दिया है. इसमें कहा गया है कि नरैनियां बाइपास से मरछिया देवी चौक तक नो एंट्री जोन को पुनः बहाल करने की जरूरत है, जिससे शहर में बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा. शहर में बढ़ती भीड़ और बड़ी गाड़ियों के आवागमन के कारण भी जाम लगने की समस्या उत्पन्न होती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन