ePaper

मांझा नहर में डूबी महिला का तीन दिनों के बाद मिला शव, परिजनों में कोहराम

Updated at : 28 Sep 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
मांझा नहर में डूबी महिला का तीन दिनों के बाद मिला शव, परिजनों में कोहराम

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के बहोराहाता गांव के समीप शुक्रवार को इ-रिक्शा के नहर में गिरने से लापता हुई महिला का शव तीसरे दिन बरामद किया गया.

विज्ञापन

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के बहोराहाता गांव के समीप शुक्रवार को इ-रिक्शा के नहर में गिरने से लापता हुई महिला का शव तीसरे दिन बरामद किया गया. घटना के दिन रमेश यादव अपनी पत्नी मीरा देवी (32) और 8 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के साथ इ-रिक्शा से गोपालगंज इलाज कराने जा रहे थे. नहर पर बने पुल पर रेलिंग नहीं होने और अचानक सामने आये बच्चे को बचाने की कोशिश में इ-रिक्शा नहर में जा गिरा. हादसे में रमेश यादव और उनका पुत्र किसी तरह बाहर निकल आये, लेकिन मीरा देवी गहरे पानी में डूब गयीं. सूचना पर पहुंची मांझा थाना पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया. तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को कर्णपुरा गांव के ब्रह्मस्थान के पास से महिला का शव मिला. शव की पहचान स्वजनों ने की, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बेहाल रहे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन