भोरे में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, लोग भयभीत
Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 10 May 2025 7:16 PM
भोरे प्रखंड में इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है. इससे लोगों में भय का माहौल है.
भोरे. प्रखंड में इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है. ताजा मामला बंधवा गांव के अजय कुमार का है, जो आधार कार्ड बनवाने के लिए भोरे प्रखंड मुख्यालय आयै थे. उन्होंने अपनी बाइक आधार केंद्र के सामने खड़ी की और कुछ देर बाद लौटने पर पाया कि उनकी बाइक गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. क्षेत्र में बढ़ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बाइक चोर गिरोह के हौसले बुलंद हो रहे हैं. ऐसे में आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










