बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, CO के निर्देश पर सूची तैयार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jan 2026 9:02 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar Bulldozer Action: गोपालगंज में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. शहरी इलाकों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की तैयारी शुरू हो गई है. सीओ के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों की पहचान कर नोटिस जारी किए जाएंगे और तय समय पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Bihar Bulldozer Action: गोपालगंज में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का रुख अब और सख्त होता नजर आ रहा है. शहरी क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर लगातार कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. गांव में भी कई जगहों पर लोग सरकारी जमीनों को अपनी निजी संपत्ति समझ बैठे हैं.

प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अब गांवों में भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चलेगा.

क्या बोले सीओ

पंचदेवरी के सीओ तरुण कुमार रंजन ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय के नजदीक पांच गांवों में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार की जा रही है. इसके लिए सभी संबंधित राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीनों की जांच कर अतिक्रमणकारियों की रिपोर्ट तैयार करें.

रिपोर्ट में जमीन का रकबा, खाता व खेसरा, जमीन का प्रकार तथा किसके द्वारा कब्जा किया गया है, इसका स्पष्ट लिखा होना चाहिए. सीओ ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जायेगा. निर्धारित समय सीमा के अंदर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमाबंदी की भी शुरू कर दी गयी है जांच

सीओ तरुण कुमार रंजन ने बताया कि यदि किसी ने फर्जी जमाबंदी करायी है, तो उसे भी रद्द की जायेगी. इन पांच गांवों के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांवों में भी अतिक्रमण की सूचना मिलने पर जांच के बाद बुलडोजर चलेगा. प्रशासन की इस पहल से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

आम लोगों में इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा भी है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिये जाने के कारण सार्वजिनक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है. यदि अतिक्रमण हटाया जाता है, तो इससे गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 48 से 72 घंटे तक रहें सतर्क, कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी, एडवाइजरी जारी

होगी कार्रवाई

पंचदेवरी के सीओ ने यह भी अपील की है कि जिन लोगों ने अनजाने में या मजबूरी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े. नोटिस दिये जाने के बाद भी खुद से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तय है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन