बिहार के लोग अगले 48 से 72 घंटे तक रहें सतर्क, कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी, एडवाइजरी जारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jan 2026 2:36 PM
AI फोटो
Bihar Orange Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के सभी जिलों के लिए 4 से 6 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है. आइये जानते हैं अगले 48 से 72 घंटे तक बिहार के किस जिले में मौसम का हाल कैसा रहेगा.
Bihar Orange Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के सभी जिलों के लिए ठंड और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. 4 जनवरी से 6 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड-डे और घना कुहासा बने रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बिहार के इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट में बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. इन इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है.
मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज और बेगूसराय में भी ठंड बढ़ने और धुंध छाए रहने की चेतावनी दी गई है. न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है.
पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा. यहां सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है. गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों में भी ठंड का असर दिखेगा. भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. भागलपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है.
मधेपुरा, खगड़िया और पूर्णिया के आसपास के इलाकों में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में लोगों को सतर्क रहने, यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










