20 जून को भोरे पैक्स की आमसभा, कई अहम मुद्दों पर होगा विचार

Updated:
विज्ञापन
20 जून को भोरे पैक्स की आमसभा, कई अहम मुद्दों पर होगा विचार

भोरे. पैक्स की आम सभा 20 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे समिति मुख्यालय गोदाम भोरे में आयोजित की जायेगी. यह जानकारी पैक्स प्रबंधक संतोष कुमार ने दी.

विज्ञापन

भोरे. पैक्स की आम सभा 20 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे समिति मुख्यालय गोदाम भोरे में आयोजित की जायेगी. यह जानकारी पैक्स प्रबंधक संतोष कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि यह आमसभा बिहार राज्य सहकारिता विभाग पटना द्वारा 13 मई को जारी निदेश के आलोक में बुलायी गयी है. समिति की 26 मई को हुई बैठक में प्रस्ताव संख्या-05 के तहत आम सभा पैक्स गोदाम सह कार्यालय पर विभागीय निर्देश पर 20 जून को कराने का निर्णय लिया गया. आमसभा में प्रमुख विषयों पर चर्चा और निर्णय लिया जायेगा, इसमें प्रबंधकारिणी द्वारा प्रस्तुत वर्ष भर के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट पर विचार, लेखा परीक्षण एवं सहायक निदेशक द्वारा दायर की गयी ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा, ऑडिट रिपोर्ट में उल्लिखित टिप्पणियों एवं आपत्तियों पर विमर्श, शुद्ध लाभ के वितरण पर विचार, सदस्यों के अधिकार और कटौती पर चर्चा, सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, फसल सहायता योजना आदि की समीक्षा और अमल की प्रक्रिया शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन