गोपालगंज के बनकट्टी उत्तर मध्य विद्यालय में बाल संसद का गठन, अफरीना खातून बनीं प्रधानमंत्री

बाल संसद गठन में चयनित छात्र-छात्रा
Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बनकट्टी उत्तर में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया. अफरीना खातून को प्रधानमंत्री और रितु कुमारी को उपप्रधानमंत्री चुना गया. इस गठन से छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी.
Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बनकट्टी उत्तर में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया. प्रधानाध्यापक ताज मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण संयोजक पंकज कुमार ने किया. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.
बाल संसद के दायित्वों से कराया गया अवगत
कार्यक्रम के दौरान संयोजक पंकज कुमार ने बाल संसद के गठन का उद्देश्य बताते हुए उसके कर्तव्यों, अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.
अफरीना खातून बनीं प्रधानमंत्री
बाल संसद में अफरीना खातून को प्रधानमंत्री तथा रितु कुमारी को उपप्रधानमंत्री चुना गया. शिवम कुमार को शिक्षा मंत्री और अंकिता कुमारी को उप शिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.
विभिन्न विभागों के लिए चुने गए छात्र प्रतिनिधि
रोशन कुमार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा गरिमा कुमारी को उप खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया. वहीं, अशरफ आलम को जल एवं बागवानी मंत्री तथा दीपिका कुमारी को उप बागवानी मंत्री चुना गया. इसके अलावा रोहन कुमार को स्वच्छता मंत्री, नगमा खातून को उप स्वच्छता मंत्री, अंकित कुमार को विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री तथा सुजीत कुमार को उप विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई.
प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए चुने गए छात्र
प्रधानाध्यापक ताज मोहम्मद ने बताया कि प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए पांच-पांच छात्र-छात्राओं का भी चयन किया गया है, ताकि विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का बेहतर संचालन किया जा सके.
शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
इस अवसर पर शिक्षिका किरण कुमारी, मेनका कुमारी, मंजू कुमारी, रेशमा कुमारी तथा शिक्षक रवि कुमार, कुमार विपुल रंजन, तारकेश्वर सिंह, राम प्रवेश महतो सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










