गोपालगंज के पांच हृदय रोगी बच्चे निःशुल्क इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
डीएम समीर सौरभ ने दिखाई हरी झंडी

डीएम समीर सौरभ ने दिखाई हरी झंडी

Gopalganj News : मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत गोपालगंज से पांच हृदय रोगी बच्चों को बेहतर और निःशुल्क इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने बच्चों और उनके परिजनों का उत्साहवर्धन किया और यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

Gopalganj News : मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला स्वास्थ्य समिति ने सोमवार को पांच बच्चों को उनके परिजनों के साथ अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल के लिए रवाना किया. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया.

डीएम ने परिजनों को दिया भरोसा

जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत बच्चों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन उपचार की पूरी प्रक्रिया में हर स्तर पर सहयोग करेगा. साथ ही बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

पटना से हवाई मार्ग से भेजे जाएंगे अहमदाबाद

कार्यक्रम के बाद डीएम ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया. वहां से सभी बच्चों को हवाई मार्ग के जरिए अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल भेजा जाएगा. जिला स्वास्थ्य समिति ने बच्चों और उनके परिजनों की यात्रा एवं उपचार से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं.

जिले में 149 बच्चों की हो चुकी है पहचान

जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार जिले में अब तक हृदय रोग से पीड़ित 149 बच्चों की पहचान की जा चुकी है. इनमें 80 बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है, जबकि 36 बच्चे मेडिकल फॉलोअप में हैं. वहीं 11 बच्चों की जांच सामान्य पाई गई है और 11 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त नहीं पाए गए हैं.

लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे में हृदय रोग के लक्षण दिखाई दें तो उसे निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर जांच कराएं. पात्र बच्चे मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत निःशुल्क उपचार का लाभ उठा सकते हैं.


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन