ePaper

रामगुलाम राय कॉलेज में बीकाॅम पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा 14 को

Updated at : 07 Nov 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
रामगुलाम राय कॉलेज में बीकाॅम पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा 14 को

विजयीपुर. सीमावर्ती रामगुलाम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बनकटा शिव सल्लहपुर, देवरिया में बीकाॅम पंचम सेमेस्टर (सत्र 2025–26) के छात्र-छात्राओं की मिड टर्म आंतरिक लिखित परीक्षा 14 नवंबर को महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

विजयीपुर. सीमावर्ती रामगुलाम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बनकटा शिव सल्लहपुर, देवरिया में बीकाॅम पंचम सेमेस्टर (सत्र 2025–26) के छात्र-छात्राओं की मिड टर्म आंतरिक लिखित परीक्षा 14 नवंबर को महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जायेगी. महाविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है. जारी समय सारणी के अनुसार कारपोरेट लेखा प्रथम एवं कारपोरेट लेखा द्वितीय की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक होगी. इसके बाद वस्तु एवं सेवा कर प्रथम एवं वस्तु एवं सेवा कर द्वितीय की परीक्षा 11:15 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जायेगी. व्यवसाय वित्त प्रथम एवं व्यवसाय वित्त द्वितीय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक ली जायेगी. अंतिम सत्र में मौद्रिक सिद्धांत एवं भारत में बैंकिंग प्रथम तथा मौद्रिक सिद्धांत एवं भारत में बैंकिंग द्वितीय की परीक्षा 1:45 बजे से 2:45 बजे तक आयोजित होगी. महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर उपस्थित हों. परीक्षा छूटने की स्थिति में उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यार्थियों की स्वयं होगी. प्राचार्य व वर्ग सह विषय शिक्षक ने अनुशासन एवं उपस्थिति पालन की विशेष अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन