फुलवरिया में पानी-कचरा फेंकने के विरोध में दंपती पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया में पानी-कचरा फेंकने के विरोध में दंपती पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पैकौली बद्दो गांव में पानी और कचरा फेंकने के विरोध में एक दंपती पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडा और टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पैकौली बद्दो गांव में पानी और कचरा फेंकने के विरोध में एक दंपती पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडा और टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल मो. शकील उर्फ दहाड़ी मियां और उनकी पत्नी सरवारी खातून हैं. बताया जाता है कि मो. शकील अपनी निजी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे. इस दौरान उनके पड़ोसी बार-बार निर्माणाधीन नींव में पानी और कचरा डाल रहे थे. विरोध करने पर आरोपित भड़क गये और गाली-गलौज करने लगे. जब शकील ने प्रतिवाद किया, तो उन पर हमला कर दिया गया. शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने आयी सरवारी खातून को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. उनके सिर के आगे और पीछे गहरा जख्म हो गया तथा खून बहने लगा. आरोपितों ने उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली. घटना को लेकर मो. शकील ने अपने पड़ोसी शाहिद अफरीदी सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन