केस नहीं उठाने पर नाराज लोगों ने वृद्ध को बेरहमी से पीटा

Updated:
विज्ञापन
केस नहीं उठाने पर नाराज लोगों ने वृद्ध को बेरहमी से पीटा

उचकागांव. थाना क्षेत्र के दहीभाता पंचमुखी मोड़ के समीप पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने पूर्व में किये गये केस को नहीं उठाने पर 68 वर्षीय वृद्ध सीताराम यादव को रास्ते में घेर कर बेरहमी से पिटाई की.

विज्ञापन

उचकागांव. थाना क्षेत्र के दहीभाता पंचमुखी मोड़ के समीप पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने पूर्व में किये गये केस को नहीं उठाने पर 68 वर्षीय वृद्ध सीताराम यादव को रास्ते में घेर कर बेरहमी से पिटाई की. पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि सुबह वह अपने घर से धान का बीज खरीदने के लिए जा रहे थे. इस दौरान आरोपितों ने उनकी जेब में रखे 25 सौ नकद भी निकाल लिये. वहीं मारपीट भी की गयी. घायल वृद्ध का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया. मामले में घायल सीताराम यादव के आवेदन पर दहीभाता गांव के संजय किशोर सहित चार लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी करायी गयी है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन