टेंपो के तहखाने में शराब की तस्करी का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 05 Jun 2025 6:28 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद टीम ने नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक स्थित मठिया पोखर के समीप वाहन जांच के दौरान एक टेंपो के अंदर छिपाकर लायी जा रही 109 लीटर देसी शराब को बरामद किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद टीम ने नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक स्थित मठिया पोखर के समीप वाहन जांच के दौरान एक टेंपो के अंदर छिपाकर लायी जा रही 109 लीटर देसी शराब को बरामद किया है. इस दौरान एक शराब तस्करी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव निवासी किशोर साहनी के पुत्र अनु कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में वाहन जांच के दौरान एक टेंपो के तहखाने में छुपा कर लायी जा रही 109 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मौके पर ही आरोपित को टेंपो सहित गिरफ्तार कर लिया गया.

शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

थावे. स्थानीय पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्त के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को चनावे से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन सदाशिव राय के टोला के नागेंद्र महतो के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि चिकित्सीय जांच के बाद गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन