ePaper

दहीभाता में युवक पर फरसा व चाकू से हमला कर किया घायल

Updated at : 18 May 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
दहीभाता में युवक पर फरसा व चाकू से हमला कर किया घायल

उचकागांव. थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में बाइक सवार दो युवकों ने गांव के देवाशीष कुमार के दरवाजे पर पहुंच कर बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी.

विज्ञापन

उचकागांव. थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में बाइक सवार दो युवकों ने गांव के देवाशीष कुमार के दरवाजे पर पहुंच कर बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी. वहीं विरोध करने पर फरसा व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के दौरान शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे घायल के परिजनों ने आरोपितों की बाइक व फरसा छीनकर उसकी जान बचायी. इसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मामले में घायल देवाशीष कुमार के आवेदन पर दहीभाता गांव के मितलेश कुमार और वारिस सैफी के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन