सिधवलिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
सिधवलिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की गयी जान

सिधवलिया. पूर्वोत्तर रेलवे के शेर और सिधवलिया स्टेशन के बीच ट्रेन से कटने के कारण 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सिधवलिया. पूर्वोत्तर रेलवे के शेर और सिधवलिया स्टेशन के बीच ट्रेन से कटने के कारण 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची सिधवलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि सिधवलिया और शेर स्टेशन के बीच गोमतीनगर एक्सप्रेस से कटने के कारण 45 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. युवक का शव कई टुकड़े में कट गया था, जिस कारण शव का पोस्टमार्टम मुजफ्फरपुर कराया गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन