सदौवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से किशोर की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
सदौवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से किशोर की गयी जान

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सदौवा गांव में बुधवार की दोपहर वज्रपात से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सदौवा गांव में बुधवार की दोपहर वज्रपात से 14 वर्षीय किशोर की मौत ��ो गयी. मृतक ललन राय का पुत्र रवि कुमार था. मिली जानकारी के अनुसार, रवि मवेशी चराने खेत गया था. बारिश शुरू होने पर वह एक पेड़ के नीचे छिप गया. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन