बैकुंठपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
बैकुंठपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की गयी जान

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरौली चंवर के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरौली चंवर के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के घोंघराहा गांव निवासी रहीम मियां के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रहीम मियां गुरुवार की सुबह साइकिल से दिघवा दुबौली बाजार जा रहे थे. जैसे ही वे गोरौली-शंकरपुर सड़क होते हुए चंवर के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधेड़ सड़क पर गिर गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. इस बीच स्थानीय विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव के भाई व राजद नेता आनंद शंकर प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया गया है. परिजनों की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन