सीजन का सबसे गरम दिन रहा रविवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज गोपालगंज : सीजन का सबसे गरम दिन रविवार को रहा. न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड को तोड़ने को व्याकुल है. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया. अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से धूप बरदाश्त नहीं हो रही थी. न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 27.6 डिग्री सेल्सियस […]
विज्ञापन
आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज
गोपालगंज : सीजन का सबसे गरम दिन रविवार को रहा. न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड को तोड़ने को व्याकुल है. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया. अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से धूप बरदाश्त नहीं हो रही थी. न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.
हालांकि आर्द्रता का प्रतिशत कम रहा. इसके कारण लोग घरों एवं दुकानों में दुबके रहे. बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आर्द्रता 70 प्रतिशत से अधिक हो जायेगी, तो बारिश के आसार बढ़ जायेंगे. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें, तो सोमवार से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है. आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना भी बन सकती है.
अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आयेगी. न्यूनतम पारा 27-28 के बीच बना रहेगा.
लू लगी तो हो सकता है हार्ट अटैक : मौसम में बदलाव आने के साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है. डॉ जेजे शरण की मानें, तो लू के प्रभाव से बचने के लिए सबसे अधिक पानी का सेवन करें. क्योंकि, हमारा शरीर 37 डिग्री तक ही गरमी बरदाश्त कर सकता है.
लू की वजह से त्वचा जल सकती है और हीट स्ट्रोक होने से हार्ट अटैक भी पड़ सकता है. इसलिए घर से निकलने से पहले पानी की बोतल और ओआरएस का पैकेट भी साथ रखें. तरल पेय पदार्थों का इस्तेमाल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




