विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम
डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम
World Malaria Day: आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर धनबाद के डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को मलेरिया से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गई. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.
झरिया से उमेश सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
World Malaria Day: झारखंड के धनबाद जिले में विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोरापोखर द्वारा डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मच्छर जनित बीमारी मलेरिया को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को मलेरिया के लक्षण, रोकथाम, नियंत्रण और इलाज से संबंधित जानकारी दी गई.
डॉ. दिलीप कुमार ने बताए बचाव के उपाय
इस अवसर पर मलेरिया विभाग के डॉ. दिलीप कुमार, वरुण कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षक के साथ विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे. डॉ. दिलीप कुमार ने विस्तारपूर्वक मलेरिया बीमारी के बारे में जानकारी दी.
झारखंड: विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर झरिया के डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम. बच्चों को मलेरिया से बचाव, लक्षण और इलाज की दी गई जानकारी, साफ-सफाई और सतर्कता पर जोर.#PrabhatKhabar #Jharkhand #Dhanbad #MalariaAwareness #HealthNews pic.twitter.com/4bouDhEMi8
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 24, 2026
मलेरिया से बचाव के उपाय
- घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें.
- कूलर, हौदी या अन्य पानी से भरे बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। कपड़े से रगड़कर साफ करने के बाद ही प्रयोग करें.
- शरीर को ढक कर रखें. मच्छर रोधी दवा या क्रीम का इस्तेमाल करें. कीटनाशक दवा से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
- छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें.
- मलेरिया के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाएं.
- बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और रक्त की जांच करवाएं.
- जांच में मलेरिया पाए जाने पर 14 दिन का पूरा उपचार अवश्य लें.
- मलेरिया होने पर परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहकर मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर परिवार के दूसरे सदस्यों को न काटे.
कार्यक्रम में बच्चों को मलेरिया के प्रति सजग रहने और आसपास सफाई रखने की शपथ भी दिलाई गई.
इसे भी पढ़ें: पलामू के लोग सावधान! साइबर ठगों ने डीसी साहब का बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल
इसे भी पढ़ें: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए