प्रभात खबर का शहर में हास्य कवि सम्मेलन आज

गोपालगंज : रविवार की शाम शहर में हंसी के फव्वारें फुटेंगे. वहीं साहित्य की सरिता भी बहेगी. मौका होगा प्रभात खबर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का. प्रभात खबर के सात मई रविवार को आयोजित हास्य कवि सम्मेलन की तैयारी को एक दिन पूर्व अंतिम रूप दिया गया. शहर के मुख्य रोड अलिराजा पेट्रोल पंप […]
गोपालगंज : रविवार की शाम शहर में हंसी के फव्वारें फुटेंगे. वहीं साहित्य की सरिता भी बहेगी. मौका होगा प्रभात खबर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का. प्रभात खबर के सात मई रविवार को आयोजित हास्य कवि सम्मेलन की तैयारी को एक दिन पूर्व अंतिम रूप दिया गया. शहर के मुख्य रोड अलिराजा पेट्रोल पंप के पास आशीर्वाद वाटिका में आयोजन को लेकर भव्य मंच बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है. कार्यक्रम का आगाज रविवार की शाम छह बजे से होगा.
कौमी एकता को समर्पित इस कवि सम्मेलन में देश के मशहूर कवि शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में देश के नामचीन हास्य कलाकार करीब चार घंटे अपनी हास्य कविता, व्यंग्य से लोगों को लोट-पोट करायेंगे. अतिथि सीजेएम राम अवध प्रसाद, वाराणसी के प्रसिद्ध साहित्य विद अखिलानंद शास्त्री सहित जिला के गण्यमान्य समेत अन्य लोग हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




