मुखिया संघ ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों ने भी दिया साथ कुचायकोट : शनिवार को मुखिया संघ ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा कई आरोप लगाये. बहिष्कार कर रहे मुखिया संघ का साथ आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों ने भी दिया. शनिवार को प्रखंड कार्यालय […]
विज्ञापन
अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों ने भी दिया साथ
कुचायकोट : शनिवार को मुखिया संघ ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा कई आरोप लगाये. बहिष्कार कर रहे मुखिया संघ का साथ आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों ने भी दिया. शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड प्रमुख बबली सिंह की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक शुरू की गयी. बैठक शुरू होते ही मुखिया संघ के प्रदेश महासचिव श्रीकांत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकतर अधिकारी बैठक से गायब हैं.
यह परंपरा बन गयी है. इसके बाद सिंह की अध्यक्षता में सभी मुखिया सदन से बाहर निकल गये और प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. मुखिया संघ के साथ उप प्रमुख माया देवी और अन्य बीडीसी सदस्य भी उपस्थित रहे. संघ का आरोप था कि दो-तीन अधिकारियों को छोड़ कर किसी भी बैठक में कोई अधिकारी नहीं आते हैं. ऐसे में योजनाओं से संबंधित प्रश्न किससे किये जाये.
इसके अलावा बैठक में जो भी प्रस्ताव लिया जाता है. उसे पंजीकृत नहीं किया जाता है, और न उसे सदस्यों को दिखाया जाता है. यहां मनमानी चल रही है. बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन करने वालों में मुखिया शिवेंद्र मिश्रा, भूपेंद्र चौबे, जितेंद्र चौबे, राकेश तिवारी, राजीव राम, देवता देवी सहित सभी मुखिया एवं कई बीडीसी सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




