तीन पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद छोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

नग बेचने का करते थे कार्य, पटना के हैं तीनों संदिग्ध भोरे : भोरे में शुक्रवार को पुलिस ने लोगों की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. हालांकि घंटों पूछताछ के बाद पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों का कोई प्रमाण नहीं मिला. इसके बाद शनिवार को पुलिस ने तीनों को थाने से छोड़ […]
विज्ञापन
नग बेचने का करते थे कार्य, पटना के हैं तीनों संदिग्ध
भोरे : भोरे में शुक्रवार को पुलिस ने लोगों की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. हालांकि घंटों पूछताछ के बाद पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों का कोई प्रमाण नहीं मिला. इसके बाद शनिवार को पुलिस ने तीनों को थाने से छोड़ दिया. वैसे इस पूरे प्रकरण को लेकर भोरे में दो दिन तक अफवाहों का बाजार काफी गर्म रहा. बता दें कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में तीन संदिग्ध लोगों को घूमते देखा गया था. तीनों की वेश-भूषा अलग होने के कारण लोगों ने तीनों को पकड़ पूछताछ करनी शुरू कर दी. संदेह बढ़ने पर लोगों ने मामले की जानकारी भोरे थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी.
उसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तो पूरा मामला सामने आया कि तीनों भोरे के खजुरहां में अस्थायी रूप से रह कर घूम-घूम कर नग बेचने का काम करते थे. तीनों की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बारा मुसेहरी गांव निवासी विनोद राठौर, रंजीत राठौर और अशोक लाल राठौर के रूप में की गयी. उन्होंने बताया कि वे शहरों में अंगुठी में नग लगाने का काम करते हैं. लेकिन लोगों को उनके पहनावे को लेकर शक हो गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को थाने से छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




