एसबीआइ खाते में न्यूनतम पांच हजार रखना अनिवार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश लीजिए डाकघर का एटीएम कार्ड और हो जाइए टेंशन फ्री गोपालगंज : अगर डाकघर में आपका खाता है और उसका एटीएम कार्ड भी है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. बार-बार एटीएम कार्ड का प्रयोग करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा. डाकघर के एटीएम कार्ड से किसी भी बैंक […]
विज्ञापन
निर्देश लीजिए डाकघर का एटीएम कार्ड और हो जाइए टेंशन फ्री
गोपालगंज : अगर डाकघर में आपका खाता है और उसका एटीएम कार्ड भी है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. बार-बार एटीएम कार्ड का प्रयोग करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा. डाकघर के एटीएम कार्ड से किसी भी बैंक के एटीएम बूथ से आसानी से रुपये भी निकाले जा सकते हैं.
कैशलेस व्यवस्था के नाम पर कुछ सरकारी और प्राइवेट बैंक उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने की तैयारी में हैं. एक अप्रैल से स्टेट बैंक की ओर से खाते में न्यूनतम पांच हजार रुपये रखना अनिवार्य कर दिया जायेगा. वहीं, कुछ बैंक रुपये निकालने और जमा करने पर आनेवाले एसएमएस पर भी शुल्क लगाने की तैयारी में हैं. इतना ही नहीं दूसरे शहर की एटीएम से रुपये निकालने पर खाताधारक से इंटरसिटी चार्ज भी लेने की बात कही जा रही है. इस कवायद के बाद लोकसभा में सांसदों की ओर से यह मुद्दा उठाया जा रहा है. ऐसे हालात में डाक विभाग लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहा है.
डाकघर में मात्र 50 रुपये में खाता खुलवाया जा सकता है. खाते में न्यूनतम इतने ही रुपये रखना अनिवार्य भी किया गया है. विभाग खाताधारकों को एटीएम कार्ड भी मुहैया करा रहा है. इससे किसी भी बैंक की एटीएम से रुपये निकाले जा सकते हैं. डाक विभाग उपभोक्ताओं से एसएमएस और इंटरसिटी चार्ज भी नहीं लेगा. एटीएम कार्ड से बार-बार रुपये निकालने पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा. इस एटीएम कार्ड से कई बार रुपये भी ट्रांसफर किये जा सकते हैं. सीनियर पोस्ट मास्टर परिमल सिंह ने बताया कि इस योजना की जानकारी देकर डाकघर में अधिक-से-अधिक खाता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है. जगह-जगह डाक मेला लगा कर भी लोगों के खाते खोले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




