थावे रूट में शुक्रवार से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

Published at :15 Mar 2017 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
थावे रूट में शुक्रवार से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

आनंद विहार और हावड़ा के लिए विशेष ट्रेन जुलाई तक स्पेशल ट्रेन का मिलेगा लाभ गोपालगंज : होली पर्व और गरमी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने थावे-कप्तानगंज के रास्ते दिल्ली और कोलकाता के लिए स्पेशल गाड़ियां चलाने की घोषणा की है. शुक्रवार से स्पेशल ट्रेनें चलना शुरू हो जायेंगी. अधिकतर […]

विज्ञापन
आनंद विहार और हावड़ा के लिए विशेष ट्रेन
जुलाई तक स्पेशल ट्रेन का मिलेगा लाभ
गोपालगंज : होली पर्व और गरमी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने थावे-कप्तानगंज के रास्ते दिल्ली और कोलकाता के लिए स्पेशल गाड़ियां चलाने की घोषणा की है. शुक्रवार से स्पेशल ट्रेनें चलना शुरू हो जायेंगी. अधिकतर ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलायी जा रही हैं. एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. अधिकतर गाड़ियां पहले से ही फुल हैं. ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से होली के बाद दिल्ली और काेलकाता जानेवालों को काफी राहत मिलेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन की सुविधा जुलाई तक के लिए है.
इन ट्रेनों की मिली स्वीकृति: 05007 नंबर की ट्रेन रामनगर से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5.55 बजे से चलेगी. यह ट्रेन सीतापुर कैंट, गोरखपुर, कप्तानगंज, छपरा, बरौनी होती हुई हावड़ा पहुंचेगी, जिसमें सभी श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे. 05008 नंबर की ट्रेन हावड़ा से दो जुलाई तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8.35 बजे से चलेगी. यह ट्रेन आसनसोल, बरौनी, छपरा, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर कैंट होती हुई रामनगर पहुंचेगी, जिसमें सभी श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे.
05115 नंबर की ट्रेन छपरा से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.30 बजे से चलेगी. यह ट्रेन थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर और लखनऊ होती हुई आनंद विहार जायेगी, जिसमें सभी श्रेणी के कोच लगायेे जायेंगे. 05116 नंबर की ट्रेन आनंद विहार से 29 जून तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर दो बजे से चलेगी.
यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे होती हुई छपरा पहुंचेगी, जिसमें सभी श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे. 04404 नंबर की ट्रेन नयी दिल्ली से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को शाम 7.35 बजे से चलेगी. यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और छपरा होती हुई बरौनी पहुंचेगी, जिसमें सिर्फ वातानुकूलित बोगियां लगायी जायेंगी. 04403 नंबर की ट्रेन बरौनी से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और बुधवार को रात 9.35 बजे से चलेगी.
यह ट्रेन छपरा, गोरखपुर, लखनऊ और बरेली होती हुई नयी दिल्ली पहुंचेगी, जिसमें सिर्फ वातानुकूलित बोगियां लगायी जायेंगी. 04406 नंबर की ट्रेन दिल्ली से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को दोपहर 11.15 बजे से चलेगी. यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और छपरा होती हुई दिल्ली तक पहुंचेगी, जिसमें सिर्फ वातानुकूलित बोगियां लगायी जायेंगी. 04405 नंबर की ट्रेन दरभंगा से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को दोपहर 12 बजे से चलेगी. यह ट्रेन छपरा, गोरखपुर, लखनऊ और मुरादाबाद होती हुई दिल्ली पहुंचेगी, जिसमें सिर्फ वातानुकूलित बोगियां लगायी जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन