ग्रामीणों ने निर्माण रोका

Published at :14 Feb 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निर्माण रोका

महुअवा-जगरनाथ के बीच नहर पर हो रही थी सोलिंग मनरेगा के पीओ ने की जांच नहीं िमली योजना की फाइल उचकागांव : उचकागांव प्रखंड की बैरिया दुर्ग पंचायत में महुअवा गांव से जगरनाथा बाजार को जोड़नेवाली गंडक नहर पर स्थानीय मुखिया द्वारा ईंट सोलिंग हो रही थी, जिसे सोमवार के दिन ग्रामीणों ने रोक दिया. […]

विज्ञापन

महुअवा-जगरनाथ के बीच नहर पर हो रही थी सोलिंग

मनरेगा के पीओ ने की जांच
नहीं िमली योजना की फाइल
उचकागांव : उचकागांव प्रखंड की बैरिया दुर्ग पंचायत में महुअवा गांव से जगरनाथा बाजार को जोड़नेवाली गंडक नहर पर स्थानीय मुखिया द्वारा ईंट सोलिंग हो रही थी, जिसे सोमवार के दिन ग्रामीणों ने रोक दिया. मनरेगा के पीओ मनीष कुमार ने जेइ के साथ पहुंच कर मामले की जांच की. प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिया दुर्ग पंचायत की मुखिया रंजीता देवी के पति अखिलेश्वर बैठा के द्वारा महुअवा-जगरनाथा गंडक नहर पर सोलिंग करायी जा रही थी. इसमें घटिया ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीण घटिया ईंट का इस्तेमाल देख भड़क गये.
पहले तो मुखियापति से ईंट में सुधार कर काम कराने का आग्रह किया गया,
लेकिन नहीं मानने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद उचकागांव मनरेगा की पीओ टीम के साथ पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गयी. कार्यालय की फाइल भी खंगाले जाने लगी कि आखिर यह सड़क किस योजना से बन रही है. मामले में पूछे जाने पर पीओ मनीष कुमार ने बताया कि उक्त कार्य के लिए मनरेगा के तहत न तो कोई फाइल बनायी गयी है और न ही किसी तरह की राशि का आवंटन किया गया है. इससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि
यह सड़क किस योजना से बनायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन