Gopalganj News : हथुआ में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : हथुआ में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हथुआ. स्थानीय थाना क्षेत्र के सरकारी चौक, हथुआ गांव में सोमवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

हथुआ. स्थानीय थाना क्षेत्र के सरकारी चौक, हथुआ गांव में सोमवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि सोमवार को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान युवती कपड़ा प्रेस करने की बात कहकर घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में चली गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आयी, तो परिजनों को चिंता हुई. कुछ देर बाद युवती के पिता किसी काम से ऊपर कमरे की ओर गये. उन्होंने दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज लगायी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गये. युवती पंखे से कपड़े के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी. आनन-फानन में परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि युवती बीकॉम की छात्रा थी और उत्तर प्रदेश से प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की थी. हाल ही में उसने मीरगंज के एक निजी संस्थान में कंप्यूटर शिक्षा के लिए नामांकन कराया था. परिजनों ने प्रेम प्रसंग जैसी किसी बात से इनकार किया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन