कटेया में दिखा तेंदुआ दो मवेशियों की ली जान

Published at :12 Feb 2017 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया में दिखा तेंदुआ दो मवेशियों की ली जान

दहशत में ग्रामीण, कर रहे रतजगा कटेया (गोपालगंज) : कटेया में तेंदुआ दिखने के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. तेंदुए ने अब तक दो मवेशियों की जान ले ली है. डर के मारे ग्रामीण अपने पशुओं को नहीं खोल रहे हैं. बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. […]

विज्ञापन

दहशत में ग्रामीण, कर रहे रतजगा

कटेया (गोपालगंज) : कटेया में तेंदुआ दिखने के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. तेंदुए ने अब तक दो मवेशियों की जान ले ली है. डर के मारे ग्रामीण अपने पशुओं को नहीं खोल रहे हैं. बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद ग्रामीण खेतों की ओर समूह में ही जा रहे हैं.
शनिवार की रात से ही कटेया पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही है. इस दौरान तेंदुए ने एक मवेशी को अपना शिकार बना डाला. भोरे में भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि कटेया थाने के अमहीं बांके गांव में शुक्रवार की रात चंवर में घूम रहा एक बछड़ा गायब हो गया. शनिवार की सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल पर खून के साथ तेंदुए के पंजे के निशान दिखे. इसकी सूचना कटेया पुलिस और वन विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पंजे के
कटेया में दिखा तेंदुआ…
निशान और उसके शिकार करने के तरीके को देख कर तेंदुआ बताया. पुलिस और वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही है. इधर, गांव में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन