मार्च के पहले सप्ताह से पसीना छुड़ायेगी गरमी

Published at :12 Feb 2017 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह से पसीना छुड़ायेगी गरमी

78 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए तैयार है गरमी गोपालगंज : धीरे-धीरे ही सही तापमान तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को मौसम भी बाकी दिनों की तरह साफ था. हवा थी, पर गति और दिनों की तुलना में कम थी. लगातार सूरज की मौजूदगी का असर न्यूनतम तापमान पर दिखने लगा है. तीन […]

विज्ञापन

78 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए तैयार है गरमी

गोपालगंज : धीरे-धीरे ही सही तापमान तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को मौसम भी बाकी दिनों की तरह साफ था. हवा थी, पर गति और दिनों की तुलना में कम थी. लगातार सूरज की मौजूदगी का असर न्यूनतम तापमान पर दिखने लगा है. तीन दिनों में यह नौ डिग्री सेल्सियस (डिसे) से बढ़ कर 10.8 पर पहुंच गया. यह औसत से दो डिसे अधिक है. अधिकतम तापमान रहा 26.6 डिसे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आनेवाले दिनों में तापमान दो-तीन डिसे और बढ़ सकता है.
गोपालगंज के बारे में 17 फरवरी तक जताये गये पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 25-28 और न्यूनतम 10-12 डिसे के बीच रहेगा. आंशिक बादलों को छोड़ दें, तो मौसम आमतौर पर साफ रहेगा.
इस बार मार्च के पहले सप्ताह में गरमी पसीना छुड़ा देगी.
इतना ही नहीं 78 वर्षों के रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है.
1939 में जिस प्रकार गरमी पड़ी थी, ठीक उसे दोहराने की तैयारी है. गोपालगंज समेत उत्तर बिहार का तापमान 48 से 50 डिग्री तक पहुंच सकता है.
पांच वर्षों में 12 फरवरी
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2013 25.2 8.1
2014 22.4 9.8
2015 22.7 11.1
2016 26.2 9.6
2017 26.6 12.6
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन