बैकुंठपुर के चालक की गया में हत्या कर ट्रक लूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

खलासी की हालत गंभीर, गया के अस्पताल में भरती बैकुंठपुर (गोपालगंज) : झारखंड से मैदा लेकर लौट रहे ट्रक चालक व खलासी पर अपराधियों ने गया जिले में हमला कर ट्रक लूट लिया. वारदात के बाद घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान गया के अस्पताल में मौत हो गयी, जबकि खलासी की हालत गंभीर […]
विज्ञापन
खलासी की हालत गंभीर, गया के अस्पताल में भरती
बैकुंठपुर (गोपालगंज) : झारखंड से मैदा लेकर लौट रहे ट्रक चालक व खलासी पर अपराधियों ने गया जिले में हमला कर ट्रक लूट लिया. वारदात के बाद घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान गया के अस्पताल में मौत हो गयी, जबकि खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है. चालक रामेश्वर सिंह गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के विजुलपुर गांव का रहनेवाला था. वहीं खलासी शंकर सिंह बैकुंठपुर के खजुहटी दयागीर के टोला का निवासी है. वारदात शुक्रवार की रात गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में हुई. बाराचट्टी थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर बैकुंठपुर थाने से संपर्क कर घटना की जानकारी दी.
बैकुंठपुर के थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि चालक व खलासी झारखंड से मैदा लेकर आ रहे थे. गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ट्रक रोक कर चालक व खलासी को नशा खिला दिया, इसके बाद उन्हें मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया और ट्रक लूट लिया.
आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजनों में चीत्कार मच गया. पुलिस की सूचना पर परिजन शनिवार को गया के लिए रवाना हो गये.
झारखंड से मैदा लेकर लौट रहे थे चालक-खलासी, बाराचट्टी में वारदात
गया पुलिस ने बैकुंठपुर थाने को दी सूचना, परिजन गया के लिए रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




