ePaper

गोपालगंज में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, मां-बेटी की मौत

Updated at : 03 Feb 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, मां-बेटी की मौत

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में नेशनल हाइवे 28 को शुक्रवार अलहे सुबह हुई ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतक दोनों मां-बेटी बतायी जा रही हैं, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक भाई-बहन और मां तीनों बाइक से थावे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में नेशनल हाइवे 28 को शुक्रवार अलहे सुबह हुई ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतक दोनों मां-बेटी बतायी जा रही हैं, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक भाई-बहन और मां तीनों बाइक से थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिये जा रहे थे. उसी वक्त तेज रफ्तार से आ रही ट्रक में बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही मां-बेटी ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिये गोरखपुर रेफर कर दिया गया. ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मृतकों में रुपछाप गांव की रहने वाली रजली देवी और उनकी बेटी कविता शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन