25 हजार के लिए महुअवा में झड़प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

विवाद . बाइक फूंकने के बाद था बिगड़ा गांव का माहौल सासामुसा/ कुचायकोट . कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में दो पक्षों के बीच पंचायत में तय पैसा नहीं देने पर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है. होली के दौरान मो ऑफिसर आलम की बाइक क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में पंचायत […]
विज्ञापन
विवाद . बाइक फूंकने के बाद था बिगड़ा गांव का माहौल
सासामुसा/ कुचायकोट . कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में दो पक्षों के बीच पंचायत में तय पैसा नहीं देने पर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है. होली के दौरान मो ऑफिसर आलम की बाइक क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में पंचायत ने गांव के बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा को 25 हजार रुपये देने का आदेश दिया था. लेकिन, बिंदेश्वरी ने पंचायत का फैसला मानने के बाद पैसा नहीं दिया जा रहा था.
इसके बाद मो ऑफिसर और बिंदेश्वरी के बीच तनाव व्याप्त हो गया और दोनों पक्षों में मनमुटाव शुरू हो गया. रविवार को बिंदेश्वरी प्रसाद बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे.
रास्ते में दूसरे पक्ष के मो ऑफिसर समेत अन्य लोगों ने रोक लिया. पहले पैसे के लिए बकझक हुई. बिंदेश्वरी के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान बाइक छोड़ कर किसी तरह से बिंदेश्वरी घर पहुंच गया. बाइक में आग लगाने के बाद 10-15 लोग बिंदेश्वरी के घर पर पहुंच कर मारपीट करने लगे. देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प और पथराव शुरू हो गया.
पथराव दोनों पक्षों की ओर से किया गया, जिसमें 11 लोग जख्मी हो गये. अधिकतर जख्मी लोगों में बच्चियां शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो पिछले एक साल से दोनों पक्षों के बीच बाइक क्षतिग्रस्त किये जाने को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं, पुलिस ने घटना के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गांव छोड़ कर भागे ग्रामीण : महुअवा गांव में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद ग्रामीण गांव छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस के पहुंचने पर महुअवा गांव में न तो मो ऑफिसर के घर पर लोग मिले और न ही बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा के यहां कोई मिला. पुलिस की कार्रवाई के खौफ से अधिकतर लोग गांव छोड़ कर फरार हैं. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
तनाव के बाद पुलिस टीम ने गांव में किया कैंप
उपद्रव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महुअवा गांव में कैंप शुरू कर दिया है. उचकागांव, जादोपुर, विशंभरपुर, गोपालपुर थाने के अलावा कुचायकोट थाने की पुलिस गांव की स्थिति पर नजर रख रही है. सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस टीम स्थिति सामान्य होने के बाद भी कैंप करेगी. गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा को देखते हुए चौकसी बढ़ायी गयी है. वरीय अधिकारी मौके पर तैनात हैं.
आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










