आधी आबादी ने भी दिखायी एकजुटता

बरौली : मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को बरौली में आधी आबादी ने न सिर्फ एकजुटता दिखायी, बल्कि मद्य निषेघ के लिए हुंकार भरा. बरौली में 24 किमी लंबी मानव शृंखला बनायी गयी. एनएच 28 पर बनकट से लेकर रामपुर तक मानव शृंखला की दोहरी कतार लगी थी. इसमें सभी वर्ग एवं धर्म […]
बरौली : मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को बरौली में आधी आबादी ने न सिर्फ एकजुटता दिखायी, बल्कि मद्य निषेघ के लिए हुंकार भरा. बरौली में 24 किमी लंबी मानव शृंखला बनायी गयी. एनएच 28 पर बनकट से लेकर रामपुर तक मानव शृंखला की दोहरी कतार लगी थी. इसमें सभी वर्ग एवं धर्म के लोगों ने सहभागिता निभायी. वहीं महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी. जगह-जगह लोगों ने पानी, शरबत, चाय पिलाने की व्यवस्था की थी.
वहीं बढेया मोड़ स्थित फ्लाइओवर पर एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे लोगों ने घर पहुंचाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ रंजन कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, मुख्य पार्षद सुमन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रेणु सिन्हा, प्रखंड प्रमुख पुष्पा किरण, उपप्रमुख उषा देवी सहित सभी जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका, रसोइया सहित आम जन ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










