विजयीपुर में उमड़ा लोगों का सैलाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2017 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

विजयीपुर : विजयीपुर प्रखंड में मानव शृंखला में हजारों लोग कतारबद्ध होकर मद्य निषेध का नारा लगा रहे थे. मानव शृंखला विजयीपुर से माड़र घाट से कटेया तथा भोरे दोनों तरफ बनी. कटेया की ओर से सात किमी, जबकि भोरे की तरफ विजयीपुर माड़र घाट से धरीक्षण मोड़ तक 10 किमी तक लोग नारा लगाते […]
विज्ञापन
विजयीपुर : विजयीपुर प्रखंड में मानव शृंखला में हजारों लोग कतारबद्ध होकर मद्य निषेध का नारा लगा रहे थे. मानव शृंखला विजयीपुर से माड़र घाट से कटेया तथा भोरे दोनों तरफ बनी. कटेया की ओर से सात किमी, जबकि भोरे की तरफ विजयीपुर माड़र घाट से धरीक्षण मोड़ तक 10 किमी तक लोग नारा लगाते रहे.
सभी मुखिया, सरपंच, स्कूल के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, भाजपा, जदयू तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सरकारी महकमे के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया.
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पगरा, नवतन मोड़, बलुआ अफगान तथा माड़र घाट, कटेया के रामपुर के पास वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए सीमा को सील कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










