25 हजार आम से खास लोग हुए शामिल

थावे : मानव शृंखला कार्यक्रम में 25 हजार लोगों ने भाग लिया. लछवार जिन बाबा से लेकर चौराव छठ घाट तक शराबबंदी का नारा गूंजता रहा. इस लंबी शृंखला में आम से लेकर खास तक सभी लोग शामिल थे. कार्यक्रम में सरकारी और गैर सरकारी सभी विद्यालयों के छात्र, जविप्र दुकानदार, तालिमी मरकज, मनरेगा, जीविका, […]
थावे : मानव शृंखला कार्यक्रम में 25 हजार लोगों ने भाग लिया. लछवार जिन बाबा से लेकर चौराव छठ घाट तक शराबबंदी का नारा गूंजता रहा. इस लंबी शृंखला में आम से लेकर खास तक सभी लोग शामिल थे. कार्यक्रम में सरकारी और गैर सरकारी सभी विद्यालयों के छात्र, जविप्र दुकानदार, तालिमी मरकज, मनरेगा, जीविका, आशा, किसान सलाहकार, इंदिरा अवास सहायक सहित आम लोगों ने भागीदारी निभायी. मौके पर बीडीओ मीनु कुमारी,
प्रमुख सोनाली कुमारी, सीओ अनिल भूषण, पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद, बीइओ अरुण कुमार ठाकुर, पीओ करण कुमार, एमओ मजहरूल हक, बीसीओ कुमार कुंदन, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, महिला थाना प्रभारी सरिता कुमारी, मुखिया उमेश यादव, एजाजुल हक, नुरूल हसन, मुजीबुल हक, मो कुरैश, जयराम सिंह, ओमप्रकाश राय लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










