राजनीतिक संरक्षण में बिक रही शराब : गिरिराज

मांझा : देश में अगर आबादी का संतुलन बिगड़ा, तो लोकतंत्र खतरे में आ जायेगा. अगर भारत को बचाना है, तो आबादी पर नियंत्रण रखना होगा. उक्त बातें भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने मांझा में कहीं. वे मांझा इस्टेट में शुक्रवार की शाम भोज में […]
मांझा : देश में अगर आबादी का संतुलन बिगड़ा, तो लोकतंत्र खतरे में आ जायेगा. अगर भारत को बचाना है, तो आबादी पर नियंत्रण रखना होगा. उक्त बातें भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने मांझा में कहीं. वे मांझा इस्टेट में शुक्रवार की शाम भोज में शामिल होने पहुंचे थे.
उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मानव शृंखला के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. यदि शृंखला ही बनानी है, तो रोजगार का बने. राजनीतिक संरक्षण में शराब पूरे बिहार में बिक रही है. विकास कार्य रुका पड़ा है. युवाओं में जरूरत है स्किल डेवलपमेंट की. इसके पूर्व मांझा इस्टेट के राजन शाही ने शाल ओढ़ा कर गिरिराज सिंह को सम्मानित किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










