पुलिस ने 22 कार्टन विदेशी शराब की बरामद

Published at :20 Jan 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 22 कार्टन विदेशी शराब की बरामद

पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ा, चालक फरार थावे : पुलिस ने स्क्यूवी गाड़ी का पीछा कर 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार की रात एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान चलाया जा रहा था तभी सूचना मिली कि […]

विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ा, चालक फरार
थावे : पुलिस ने स्क्यूवी गाड़ी का पीछा कर 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार की रात एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान चलाया जा रहा था तभी सूचना मिली कि उजले रंग की गाड़ी से शराब ले जायी जा रही है. पुलिस गोपला मठ में गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी को तेज भगाने लगा. पीछा कर पुलिस ने कबिलासपुर नहर पुल के पास गाड़ी को पकड़ लिया, जबकि ड्राइवर भागने में सफल रहा.
तलाशी के दौरान गाड़ी से 17 कार्टन 180 मिली के और 5 कार्टन 750 मिली रॉयल स्टेज शराब बरामद की है. जब्त गाड़ी मीरअलीपुर गांव की बतायी गयी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी मालिक की खोज में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन