छात्र-छात्राओं को िमली आपदा से बचाव की पूरी जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

भूकंप के दौरान सुरक्षा के बताये गये उपाय गोपालगंज : आपदा से बचाव की तकनीकों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. बुधवार को ग्रेस स्कूल एस फोर्स में आपदा प्रबंधन की टीम जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची, जहां आपदा से निबटने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. इस दौरान स्कूल में आपदा से […]
विज्ञापन
भूकंप के दौरान सुरक्षा के बताये गये उपाय
गोपालगंज : आपदा से बचाव की तकनीकों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. बुधवार को ग्रेस स्कूल एस फोर्स में आपदा प्रबंधन की टीम जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची, जहां आपदा से निबटने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. इस दौरान स्कूल में आपदा से निबटने की तैयारियों पर प्रबंधन की टीम ने संतोष व्यक्त किया. वहीं, छात्र-छात्राओं को अग्निकांड, भूकंप, आंधी-तूफान, बाढ़ आदि से निबटने की तकनीक बतायी गयी.
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय में घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में साहस रखते हुए बचाव का काम करना चाहिए. वहीं, छात्र-छात्राओं से मॉक ड्रिल भी करवाया गया. कृत्रिम रूप से आग लगा कर अग्निशमन यंत्र द्वारा आग बुझा कर सभी बच्चों को बताया गया. कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी अरविंद तिवारी, प्राचार्य अनुपम यूनस तथा स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










