होटल में शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी, एक हिरासत में

गोपालगंज : शहर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की. इस दौरान होटल में काम करनेवाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवक के पास से शराब मिली है या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस ने देने से इनकार किया है. दरअसल […]
गोपालगंज : शहर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की. इस दौरान होटल में काम करनेवाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवक के पास से शराब मिली है या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस ने देने से इनकार किया है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी
कि सिनेमा रोड स्थित एक होटल में अंगरेजी शराब बेची जा रही है. नगर थाने के पुलिस अधिकारी संतोष कुमार व नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दुकान पर पहुंची. पुलिस जांच करने के बाद पूछताछ के लिए दुकानदार को अपने साथ लेकर गयी. इस संबंध में नगर थाने के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय से पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










