ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Published at :17 Jan 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बरौली : सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गयी. ठोकर लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की धुनाई कर बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों से चालक को छुड़ाया और अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि समय से […]

विज्ञापन

बरौली : सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गयी. ठोकर लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की धुनाई कर बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों से चालक को छुड़ाया और अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि समय से पुलिस नहीं पहुंचती तो कोई भी घटना घट सकती थी. इस दौरान ग्रामीणों के गुस्से का कोपभाजन पुलिस को भी बनना पड़ा. बताया गया है कि स्थानीय थाने के संदली गांव के 52 वर्षीय अयूब आलम साइकिल से अपनी किराना दुकान पर जा रहे थे कि सड़क पर आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी.

दुर्घटना में अयूब मियां को घायल देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा चालक को बंधक बना लिया. इधर, घटना की खबर जैसे ही बरौली पुलिस को मिली, थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया तथा ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया. इधर ग्रामीणों ने तत्काल घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली पहुंचाया, जहां से उसे गोपालगंज रेफर कर दिया गया. घायल की मौत इलाज के क्रम में गोपालगंज में हो गयी. इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन