ठंड ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, सबसे ठंडा हो सकता है रविवार न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2017 11:58 PM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : पाला पड़ने से रातें और सर्द हो गयी हैं. तीन दिनों से लगातार पड़ रहे पाले व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द रातों ने 14 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. हालांकि धूप […]
विज्ञापन
गोपालगंज : पाला पड़ने से रातें और सर्द हो गयी हैं. तीन दिनों से लगातार पड़ रहे पाले व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द रातों ने 14 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. हालांकि धूप के साथ ही वह खत्म हो गया. मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2003 में 13 जनवरी की रात सबसे सर्द रही थी.
पारा लुढ़क कर शून्य पर पहुंच गया था. उसके बाद अब सर्वाधिक ठंडी रात का रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है. इस बार ठंड ने जनवरी में लगातार दो रिकाॅर्ड तोड़े हैं. दिन में आसमान साफ रहने व रात को पाला पड़ने और 18 किमी प्रति घंटा बर्फीली हवाओं के साथ गलन बढ़ रही है.
शनिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. धूप तो खिली, लेकिन गर्माहट महसूस नहीं हुई. मौसम वैज्ञानिक डाॅ एसएन पांडेय ने बताया कि दिन में धूप निकलने से जो ऊर्जा उत्पन्न होती है वह सतह पर रहती है, जबकि शाम होने के साथ ही ऊर्जा ऊपरी सतह पर जाने लगती है.
रात होते-होते यह पूरी तरह ऊपरी सतह पर चली जाती है, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है. रविवार को भी न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. इससे बच्चे और बूढ़ांे को काफी परेशानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










