अफसरों के सामने ही फूंकीं झोंपड़ियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाने गये थे अधिकारी उचकागांव : फुलवरिया थाने के तुरकहां गांव में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने करीब आधा दर्जन महादलितों की झोंपड़ियां जला दीं. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस वारदात को अंजाम दिया गया. घटना तब हुई, जब हाइकोर्ट के निर्देश पर फुलवरिया के सीओ रामानंद सागर और […]
विज्ञापन
सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाने गये थे अधिकारी
उचकागांव : फुलवरिया थाने के तुरकहां गांव में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने करीब आधा दर्जन महादलितों की झोंपड़ियां जला दीं. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस वारदात को अंजाम दिया गया. घटना तब हुई, जब हाइकोर्ट के निर्देश पर फुलवरिया के सीओ रामानंद सागर और थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव वहां अतिक्रमण हटाने गये थे.
अधिकारी जमीन की पैमाइश करा ही रहे थे कि अचानक दलित बस्ती में आग लग गयी और दलितों की झोंपड़ियां धू-धू कर जलने लगी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. घटना में बाल खिलाराम, अलगू राम, दशरथ राम व रामजीत राम की झोंपड़ियां जल कर राख हो गयीं. इससे झोंपड़ियों में रखे सभी सामान सहित हजारों की संपत्ति राख हो गयी. पीड़ितों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है.
सीओ रामानंद सागर ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन गया था, लेकिन वहां असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए गांव के ही प्रेम राय ने हाइकोर्ट में मामला दर्ज किया था, जिसमें पारित आदेश के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इसके पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










