डीएम व एसपी ने किया जागरूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेरक व टोला सेवकों ने भी निकाली रैली गोपालगंज : मद्य निषेध को लेकर द्वितीय चरण में 21 जनवरी को मानव शृंखला का निर्माण कराया जाना है ताकि पूर्ण शराबबंदी के उद्देश्यों से लोग अवगत हो सकें. इसको लेकर शुक्रवार को मिंज स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. नेतृत्व डीएम राहुल कुमार व […]
विज्ञापन
प्रेरक व टोला सेवकों ने भी निकाली रैली
गोपालगंज : मद्य निषेध को लेकर द्वितीय चरण में 21 जनवरी को मानव शृंखला का निर्माण कराया जाना है ताकि पूर्ण शराबबंदी के उद्देश्यों से लोग अवगत हो सकें. इसको लेकर शुक्रवार को मिंज स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. नेतृत्व डीएम राहुल कुमार व पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डीएम व एसपी साइकिल पर सवार होकर जागरूकता रैली में निकल पड़े. इनके पीछे जिलास्तरीय पदाधिकारी फिर स्कूली बच्चे और आम लोग भी साइकिल रैली में शामिल थे.
साइकिल रैली मिंज स्टेडियम से निकल कर पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद पुन: मिंज स्टेडियम लौटी. इस दौरान लोगों से अधिक संख्या में मानव शृंखला निर्माण में भागीदारी देने की अपील की गयी. वहीं दूसरी ओर मिंज स्टेडियम से ही तालिमी मरकज एवं साक्षरता कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली गयी.
गोपालगंज . 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला को लेकर सदर प्रखंड में हेडमास्टरों की बैठक की गयी. इसमें सदर प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के हेडमास्टर सम्मिलित हुए. मद्य निषेध पर बननेवाली मानव शृंखला से संबंधित प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
एडीएम जगदीश प्रसाद ने इसकी सफलता को लेकर कई बातों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. बीडीओ किरण कुमारी ने कहा कि आप सभी इसकी सफलता को लेकर तत्पर रहे. मानव शृंखला के पूर्वाभ्यास के विषय पर भी पदाधिकारियों ने आवश्यक दिशा -निर्देश दिये. पूर्वाभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही अन्य बातों की भी जानकारी दी गयी. विदित हो कि मद्य निषेध के द्वितीय चरण को लेकर 21 जनवरी को मानव शृंखला का आयोजन होगा. मौके पर एडीएम जगदीश प्रसाद सिंह, बीडीओ किरण कुमारी ,सीओ कृष्ण मोहन, बीइओ विद्याशंकर द्विवेदी, बीआरपी अंजनी कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार मिश्र व कई पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










