गांव में कई घरों के नहीं जले चूल्हे

Published at :14 Jan 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में कई घरों के नहीं जले चूल्हे

दुखद . युवक की हत्या के बाद फुलवारिया में दूसरे दिन भी छाया रहा मातम मारे गये युवक अमित के पिता न दिया आवेदन महुआ : थाना क्षेत्र के चक्काजिनिजाम गांव में गुरुवार की सुबह हुई गोलीबारी के दौरान मारे गए युवक अमित के पिता ने एक आवेदन थाने में देकर फुलवारिया पंचायत के पूर्व […]

विज्ञापन
दुखद . युवक की हत्या के बाद फुलवारिया में दूसरे दिन भी छाया रहा मातम
मारे गये युवक अमित के पिता न दिया आवेदन
महुआ : थाना क्षेत्र के चक्काजिनिजाम गांव में गुरुवार की सुबह हुई गोलीबारी के दौरान मारे गए युवक अमित के पिता ने एक आवेदन थाने में देकर फुलवारिया पंचायत के पूर्व मुखिया समेत नौ लोगों को अभियुक्त बनाया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमित कुमार के पिता चक्काजिनिजाम गांव निवासी लालदेव सिंह उर्फ देवजी सिंह ने गांव निवासी सह पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह उसकी पत्नी रेखा देवी, भाई वैधनाथ सिंह, भावो पूर्णिमा भारती, पिता मानकी सिंह समेत नौ लोगों को अभियुक्त बनाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. गौरतलब हो की पूर्णिमा भारती पंचायत में ही नियोजित शिक्षिका है.
इस संबंध में एसएसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि हत्या के मुख्य अभियुक्त पूर्व मुखिया को गिरफ्तार घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा. वही श्री राय ने बताया कि हत्या के बाद गांव में हुई तनाव को लेकर हालत बिगड़ गयी थी. इसे देखते हुए पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है. उन्होंने बताया कि उपद्रवियों पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है.
प्रखंड क्षेत्र की फुलवरिया पंचायत में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान मारे गये चक्काजिनिजाम गांव के साहसी और मिलनसार युवक अमित कुमार की हत्या को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी पंचायत में मातम छायी रही. पंचायत के लोगों के बीच सिर्फ युवक की हत्या की ही चर्चा बनी रही. इस कारण कई घरों में कल से ही चूल्हा तक नहीं जलाया गया.
मालूम हो कि पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह और मृतक अमित के पिता देवजी सिंह के बीच कई महीनों से आपसी विवाद चल रहा था. इसी दौरान गुरुवार की सुबह एक पक्ष द्वारा की गयी गोलीबारी में साहसी तथा मिलनसार युवक 22 वर्षीय अमित कुमार की मौत गोली लगने से हो गयी. वहीं युवक की हत्या को लेकर गांव में हुई तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस बल के जवान लोगों के बीच शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
महुआ : थाना क्षेत्र के चक्काजिनिजाम गांव में गुरुवार को युवक अमित कुमार की हुई हत्या के बाद उग्र लोगों द्वारा की गयी पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह के घर पर लूटपाट व आगजनी को लेकर पूर्व मुखिया ने एक प्राथिमिकी महुआ थाने में दर्ज करायी है. इसमें 24 नामजद तथा 150 अज्ञात लोगो को आरोपित किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार थाने में दर्ज कराये गये कांड संख्या 13/17 में पूर्व मुखिया श्री सिंह ने अमित कुमार, संजय सिंह, लालदेव सिंह, कोशी सिंह, अयोध्या सिंह, नितेश सिंह, अवदेश सिंह समेत 24 नामजद के अलावा अज्ञात लोगों पर घर पर चढ़ मारपीट लूटपाट और आगजनी करने का आरोप लगाया है. पुलिस युवक की हत्या मामले की जांच कर रही है.
इसके साथ ही सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस पर किये गये पथराव को लेकर 61 नामजद और 400 अज्ञात पर पुलिस ने भी एक प्राथिमिकी दर्ज की है. महुआ थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने कांड संख्या 12/17 दर्ज कर चक्काजिनिजाम में गुरुवार को सरकारी कार्य के दौरान बाधा डालने और पुलिस बल पर की गयी रोड़ेबाजी को लेकर 61 नामजद के 400 महिला पुरुष अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें अयोध्या सिंह, नितेश सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, जयप्रकाश कुमार, चंदन कुमार समेत 61 लोग नामजद और 400 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के बाद लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन