एनसीसी कैडेटों को पल्स पोलियो की दी गयी ट्रेनिंग

गोपालगंज : डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेटों को प्लस पोलियो राउंड की ट्रेनिंग दी गयी. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ की रूबी द्वारा इससे संबंधित विषयों पर बिंदुवार प्रकाश डाला गया. उन्होंने पल्स पोलियो के बारे में भी बताया. यूनिसेफ की रूबी द्वारा इसके प्रति एनसीसी कैडेटों में जागरूकता पैदा […]
गोपालगंज : डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेटों को प्लस पोलियो राउंड की ट्रेनिंग दी गयी. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ की रूबी द्वारा इससे संबंधित विषयों पर बिंदुवार प्रकाश डाला गया. उन्होंने पल्स पोलियो के बारे में भी बताया. यूनिसेफ की रूबी द्वारा इसके प्रति एनसीसी कैडेटों में जागरूकता पैदा की गयी. प्लस पोलियो राउंड के सफल कार्यान्वयन के प्रति भी उन्होंने कैडेटों के बीच जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों की हर क्षेत्र में अहम भूमिका है. वे चाहे तो हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी करा कर अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्हें प्लस पोलियो के प्रति कैसे योगदान करना है कैडेटों को दी गयी ट्रेनिंग के दौरान एनसीसी पदाधिकारी अजय कुमार एवं बीएमसी संजय कुमार सिंह व हेडमास्टर मित्रानंद आर्य आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










