बरौली में बम धमाके से दहल उठा बाजार

Published at :12 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
बरौली में बम धमाके से दहल उठा बाजार

मौके पर जांच करती पुलिस. बम विस्फोट होते ही मची अफरातफरी, दहशत का माहौल मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया बरौली : रंगरेज मुहल्ले में बम बनाने के दौरान दोमंजिले मकान में विस्फोट कर गया. धमाके से बरौली नगर दहल उठा. अफरा -तफरी मच गयी. लोग अपनी-अपनी दुकानों को बंद […]

विज्ञापन

मौके पर जांच करती पुलिस.

बम विस्फोट होते ही मची अफरातफरी, दहशत का माहौल
मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
बरौली : रंगरेज मुहल्ले में बम बनाने के दौरान दोमंजिले मकान में विस्फोट कर गया. धमाके से बरौली नगर दहल उठा. अफरा -तफरी मच गयी. लोग अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे. दहशत का माहौल कायम हो गया. लोग अपने -अपने घरों में दुबक गये. उधर, विस्फोट की आवाज पर बरौली के थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.
हालांकि विस्फोट होते ही रंगरेज मुहल्ला को छोड़ कर लोग भाग निकले हैं. पूरे इलाके में पुलिस जांच में जुटी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरौली के रंगरेज मुहल्ला में मंसूर आलम के दोमंजिले घर पर बम बनाया जा रहा था. बुधवार की शाम 7:15 बजे बम विस्फोट कर गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बरौली और आसपास का इलाका थर्रा उठा. बाजार में भगदड़ मच गयी. लोग भागने लगे. इसका फायदा उठाते हुए मंसूर आलम के परिजन भी घर छोड़ कर फरार हो गये.
उधर पुलिस के आने से पहले रंगरेज मुहल्ला को छोड़ कर लोग भाग निकले थे. बम विस्फोट करते ही बरौली बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं. रंगरेज मुहल्ले में पहले भी कई बार बम विस्फोट हो चुके हैं. यहां बम बनाने का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा है. अब तक पुलिस ने रंगरेज मुहल्ले पर हाथ नहीं डाला था. बम बनाने के दौरान विस्फोट से स्पष्ट हो गया है कि किसी बड़ी साजिश की तैयारी चल रही थी. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन