इ-रिक्शा से स्कूल नहीं जायेंगे छात्र-छात्राएं

Published at :11 Jan 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
इ-रिक्शा से स्कूल नहीं जायेंगे छात्र-छात्राएं

गोपालगंज : अब स्कूली छात्रों के लिए इ-रिक्शे का इस्तेमाल नहीं होगा. डीएम राहुल कुमार ने यह निर्णय लिया है. समाहरणालय स्थिति कार्यालय कक्ष में उन्होंने बताया कि अब स्कूली वाहन के रूप में इ-रिक्शे का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा. इ-रिक्शे से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जायेंगे. इसके साथ ही नगर पर्षद क्षेत्र से बाहर इ-रिक्शे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अब स्कूली छात्रों के लिए इ-रिक्शे का इस्तेमाल नहीं होगा. डीएम राहुल कुमार ने यह निर्णय लिया है. समाहरणालय स्थिति कार्यालय कक्ष में उन्होंने बताया कि अब स्कूली वाहन के रूप में इ-रिक्शे का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा. इ-रिक्शे से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जायेंगे. इसके साथ ही नगर पर्षद क्षेत्र से बाहर इ-रिक्शे का परिचालन नहीं होगा.

अगर इसका परिचालन नगर पर्षद क्षेत्र के बाहर नेशनल हाइवे या स्टेट हाइवे पर पाया गया, तो कार्रवाई की जायेगी. इ-रिक्शे का निबंधन भी परिवहन विभाग के द्वारा किया जायेगा. चालकों को लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है. जिस किसी चालक के पास लाइसेंस नहीं रहेगा, वे इ-रिक्शा नहीं चलायेंगे.

इ-रिक्शा शहरी क्षेत्र में ही परिभ्रमण करेंगे. नगर परिषद के द्वारा उनके लिए न्यूनतम स्टैंड चार्ज भी निर्धारित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन