हिंदी की बहन हिंद की शान है उर्दू...

Published at :11 Jan 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी की बहन हिंद की शान है उर्दू...

उर्दू दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन गोपालगंज : हिंदी की बहन हिंद की शान है उर्दू … भारत के इत्तेहाद की पहचान है उर्दू. जंगलिया स्थित गालिब एकेडमी में मौलाना मजहरुल हक फाउंडेशन के तत्वावधान में उर्दू दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शिवली नोमानी ने की. उर्दू भाषा […]

विज्ञापन

उर्दू दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

गोपालगंज : हिंदी की बहन हिंद की शान है उर्दू … भारत के इत्तेहाद की पहचान है उर्दू. जंगलिया स्थित गालिब एकेडमी में मौलाना मजहरुल हक फाउंडेशन के तत्वावधान में उर्दू दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शिवली नोमानी ने की. उर्दू भाषा की महत्ता पर प्रकाशन डालते हुए उर्दू कॉलेज के व्याख्याता प्रो गुलाम हुसैन ने कहा कि निराली शान है उर्दू ,जन्म इसका निराला है जिसे हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई सबने मिल कर पाला है.
वहीं, उलेमा अख्तर ज्या ने कहा कि हमारी सुबह उर्दू है, हमारी शाम उर्दू है. बहारे गुलिस्ता में फखरे हिंदुस्तान उर्दू है. प्रो सुबहान अली ने कहा कि सब जुबानों से शिरिई जुबान है उर्दू, हमारी कौम व मिल्लत की पहचान है उर्दू. मेराजुद्दीन तिश्ना ने कहा कि हिंदी, उर्दू बहने हैं, भारत इसकी माता, थोड़ी मतलब के चलते नफरत क्यू फैलाता.
वहीं निदेशक अफताब आलम ने भी उर्दू की विशेषता के साथ-–साथ कौमी एकता में उर्दू की विशेषता पर प्रकाश डाला. इस मौके पर सचिव शाह आलम, सदमान अली, महताब आलम, फैजुद्दीन, रुस्तम अली, अधिवक्ता परवेज हसन, अफाक खां, अनवर अली, रजी अहमद फैजी, कुमारी शालिनी, फैजान आलम, मंजर इमाम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन