यूपी बॉर्डर पर हथियारों के जखीरे के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :10 Jan 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी बॉर्डर पर हथियारों के जखीरे के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज/छपरा : बिहार के गोपालगंज जिले से सटे उत्तर प्रदेश की सीमा से एटीएस की टीम ने मुंगेर निर्मित हथियारों की बड़ी खेप के साथ पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन हथियार तस्करों की निशानदेही पर बिहार से ही हथियार ले जा रहे पांच और अपराधियों की गिरफ्तारी वाराणसी से एटीएस टीम ने की […]

विज्ञापन

गोपालगंज/छपरा : बिहार के गोपालगंज जिले से सटे उत्तर प्रदेश की सीमा से एटीएस की टीम ने मुंगेर निर्मित हथियारों की बड़ी खेप के साथ पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन हथियार तस्करों की निशानदेही पर बिहार से ही हथियार ले जा रहे पांच और अपराधियों की गिरफ्तारी वाराणसी से एटीएस टीम ने की है. एटीएस को दोनों जगहों से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं. टीम ने दो लग्जरी गाड़ियों को भी बरामद किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले देवांश पाल सिंह उर्फ मंटू, टेढ़ी बाजार के शिव श्याम तिवारी, बलरामपुर जिला स्थित भंडारखाना के अनुभव तिवारी, बल्हुआ के राम तिवारी उर्फ राजन व कबीरनगर जिले के गिरधरपुर के विशाल कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किया जाना था. एटीएस ने दिल्ली नंबर की फोर्ड इंडीवर गाड़ी से 15 पिस्तौल व 30 मैगजीन बरामद किये गये. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर बनारस में छापेमारी की गयी़. एटीएस की टीम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिहार से हथियारों की तस्करी के अन्य मामलों पर भी नजर बनाये हुई है.

पवन एक्सप्रेस से 33 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल बरामद

छपरा-वाराणसी रेलखंड पर स्थित गौतम स्थान स्टेशन पर रविवार की रात डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने 33 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की़. ट्रेन के जेनरल कोच में जांच के दौरान लावारिस हालत में एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 33 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल मिले. रेल पुलिस उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने इसकी जानकारी सोमवार को
दी. रेल डीएसपी ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हथियारों के तस्करों पर वि शेष नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में पवन एक्सप्रेस ट्रेन से अर्द्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन